Saturday, May 24, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डआज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज...तीन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज...

आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज…तीन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तीन जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। जबकि, दून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। यहां पर गर्जन के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कई इलाकों में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दून में बुधवार को अधिकतम अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 19 डिग्री रहने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments