Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडSaif ali khan attacked : घायल सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो...
spot_img

Saif ali khan attacked : घायल सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से होगी पूछताछ

 dipr

Saif ali khan attacked : अभिनेता सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में एक चोर द्वारा हमला किए जाने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाने वाला ऑटो-रिक्शा चालक बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस अब ऑटो ड्राइवर से पूछताछ करेगी। इससे पहले मीडिया में भी ऑटो ड्राइवर बयान दे चुका है।

MUDA case : सीएम सिद्धरमैया के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

दरअसल, सैफ अली खान पर बुधवार आधी रात को जानलेवा हमला हुआ। एक अज्ञात शख्स ने चाकू से उन पर छह वार किए। खून की हालत में एक्टर को अस्पताल ले जाया गया। जिस वक्त यह घटना घटी, तब सैफ का ड्राइवर मौजूद नहीं था। उन्हें ऑटो से अस्पताल पहुंचाया गया, ऑटो ड्राइवर ने एक्टर को अस्पताल लेकर गया उसका बयान सामने आया है। ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा का कहना है कि उसने गौर नहीं किया कि ऑटो में जो शख्स है, वह सैफ अली खान हैं। उनका कुर्ता पूरा खून से लथपथ था।

ऑटो रिक्शा ड्राइवर का बयान

ऑटो रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा ने कहा कि उन्हें यह मालूम नहीं था कि खून से लथपथ कुर्ता वाले जिस यात्री को वे लीलावती अस्पताल लेकर गए थे, वह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान थे। ऑटो ड्राइवर ने शुक्रवार को मुंबई में संवाददाताओं से कहा, ‘जब हम अस्पताल के गेट पर पहुंचे तभी, उन्होंने गार्ड को स्ट्रेचर लाने के लिए बुलाया और कहा कि वह सैफ अली खान है।’ उन्होंने कहा कि जब वे अभिनेता के आवास सतगुरु दर्शन भवन के पास से गुजर रहे थे, तो एक महिला और कुछ अन्य लोगों ने उनसे ऑटो रोकने के लिए कहा। तभी वह व्यक्ति ऑटो में बैठे जिसका सफेद कुर्ता खून से लथपथ था। मैंने देखा कि उसकी गर्दन और पीठ में चोटें थीं, लेकिन हाथ की चोट पर ध्यान नहीं दिया’।

सैफ के साथ अस्पताल कौन गया?

क्या सैफ के साथ उनका बेटा तैमूर भी अस्पताल गया था? यह पूछे जाने पर ड्राइवर ने कहा, कोई सात आठ साल का एक लड़का भी ऑटो में सवार था। ड्राइवर ने बताया कि पहले एक्टर को बांद्रा स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल ले जाने वाले थे, लेकिन फिर खुद सैफ ने लीलावती चलने को कहा।

तीन बजे पहुंचे थे अस्पताल

ऑटो ड्राइवर ने आगे कहा था कि अस्पताल पहुंचते ही सैफ अली खान ने गार्ड ने को स्ट्रेचर लाने को कहा। उन्होंने कहा, ‘प्लीज एक स्ट्रेचर लेकर आओ। मैं सैफ अली खान हूं’। ड्राइवर के मुताबिक ऑटो सुबह करीब तीन बजे अस्पताल पहुंचा था। ड्राइवर के मुताबिक उसने करीब सात आठ मिनट में एक्टर को हॉस्पिटल पहुंचा दिया और उन्हें छोड़ने के बाद किराया भी नहीं लिया।

Ceasefire in Gaza : इस्राइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में युद्ध विराम के समझौते को दी मंजूरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments