Delhi Chunav Result : दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी, रुझानों में BJP को बहुमत

0
74
Delhi Chunav Result

Delhi Chunav Result : दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 50 सीटों पर आगे है। आप ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

National Games Uttarakhand : आठ महिला निशानेबाजों ने फाइनल में की जगह पक्की

मुस्तफाबाद सीट से भाजपा आगे

मुस्तफाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट 5700 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर 24 राउंड वोटों की गिनती होगी। अभी एक राउंड की गिनती हुई है।

भाजपा 50 सीटों पर आगे (Delhi Chunav Result)

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 50 सीटों पर आगे है। आप ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है’

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कुशासन और उनका और उनकी पार्टी का भ्रष्टाचार जनता के सामने आया, जिसके कारण जनता ने सरकार बदलने का फैसला किया। भाजपा की विश्वसनीयता, अन्य राज्यों में विकास कार्य, केंद्र सरकार के पिछले 10 सालों के काम के कारण दिल्ली भाजपा को मौका दे रही है…भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।”

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा 19 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 5 सीटों पर आगे है।

चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 15 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 4 सीटों पर आगे है।

चुनाव आयोग के अनुसार, अभी तक सात सीटों पर भाजपा आगे

चुनाव आयोग के अनुसार, अभी तक सात सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा इस समय करावल नगर, रोहतास नगर, विश्वास नगर, संगम विहार, त्रिनगर, किराड़ी और छतरपुर में आगे हैैं। वहीं बाबरपुर, राजिंदर नगर और सीलमपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी आगे हैं।

शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 46 सीटों पर आगे है। आप ने 23 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

‘भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी’

ग्रेटर कैलाश से भाजपा विधायक उम्मीदवार शिखा राय ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी…आप द्वारा लगाए गए आरोप इस बात के सबूत हैं कि वे चुनाव हार रहे हैं…दिल्ली के लोग भी अन्य राज्यों की तरह विकास चाहते हैं जहां डबल इंजन सरकार है…”

रमेश बिधूड़ी ने की पूजा-अर्चना

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।

Prayagraj mahakumbh 2025 : पीएम मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी,मां गंगा को किया प्रणाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here