Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडLPG Cylinder Price : नए साल पर 14-16 रुपये सस्ता हो गया...
spot_img

LPG Cylinder Price : नए साल पर 14-16 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलिंड हुआ सस्ता

 dipr

नई दिल्ली। LPG Cylinder Price नए साल पर एलपीजी ग्राहकों को सुबह-सुबह अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली से मुंबई तक और कोलकाता से चेन्नई तक कटौती की गई है। सिलेंडर आज 14 रुपए 50 पैसे सस्ता हो गया।

New Year 2025 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामना

ये राहत 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मिली है। वहीं खाना पकाने के लिए 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कहां कितनी हुई कीमत?

दिल्‍ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1804 रुपए का मिलेगा। बीते 1 दिसंबर को इसकी कीमत 1818.50 रुपए थी। यानी इसमें 14 रुपए 50 पैसे की कटौती की गई है।

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की कटौती हुई है। 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1771 रुपये की जगह 1756 रुपये हो गया है।

कोलकाता में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1980.50 रुपये की जगह 1966 रुपये हो गई है।

कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये की कटौती हुई है। 19Kg का कमर्शियल सिलेंडर 1927 रुपये की जगह 1911 रुपये हो गया है। वहीं पटना में अब यही सिलेंडर 2072.5 की जगह 2057 रुपए में मिलेगा

वहीं चेन्‍नई की अगर बात करें तो चेन्नई में आज से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1966 रुपए का मिलेगा। बीते महीने दिसंबर में इसके दाम 1980.50 रुपए थे। यानी चेन्‍नई में भी सिलेंडर को 14.5 रुपए सस्‍ता किया गया है।

दिसंबर में बढ़े थे दाम (LPG Cylinder Price)

दिसंबर महीने में एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये थे। इंडियन ऑयल के अनुसार, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ था। इससे पहले भी नवंबर महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीाख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

New Year : मुख्यमंत्री धामी ने नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments