Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडMahakumbh : आज कैबिनेट संग आस्था की डुबकी लगाएंगे सीएम योगी
spot_img

Mahakumbh : आज कैबिनेट संग आस्था की डुबकी लगाएंगे सीएम योगी

 dipr

Mahakumbh : आज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कैविनेट बैठक करेंगे और फिर पानव स्नान। इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगी।

ED Raid in Bihar : ED की ताबड़तोड़ छापामारी; पटना, नालंदा समेत 5 ठिकानों पर बोला धावा

महाकुंभ नगर में प्रेसवार्ता करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ नगर में त्रिवेणी संकुल अरैल पर आज 1 बजे प्रेसवार्ता करेंगे। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी मीडिया से बातचीत करेंगे और महाकुंभ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

इस्कॉन किचन मैनेजर दीन गोपाल दास ने कहा, “हम अडानी परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमें भरपूर मात्रा में मदद किया। हम 2013 से कुंभ मेले में सेवा कर रहे हैं और हमारी क्षमता हर दिन 5,000-10,000 भक्तों को खाना खिलाने की थी। उनके योगदान देने से हमारी क्षमता 10 गुना बढ़ गई है। उन्होंने इस इस्कॉन की मेगा रसोई को अलग स्तर पर ले गए हैं इसके लिए उनका धन्यवाद। रसोई सुबह करीब 2 बजे शुरू होती है और सुबह 9 बजे तक हम करीब 50,000 लोगों के लिए प्रसाद तैयार कर देते हैं।

श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए स्टेट- ऑफ-द-आर्ट मेगा किचन का उद्घाटन किया

इस्कॉन ने महाकुंभ के दौरान हर दिन एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए स्टेट- ऑफ-द-आर्ट मेगा किचन का उद्घाटन किया है। पूरे महाकुंभ के दौरान 20 निर्दिष्ट स्थानों पर भोजन तैयार करके वितरित किया जाता है। अडानी समूह और इस्कॉन ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है। महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फ़रवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान दी जा रही है।

द्वारका शारदा पीठम मठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का आह्वान

द्वारका शारदा पीठम मठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा है कि हम यहां धर्म की रक्षा के लिए हैं। सभी का मुख्य उद्देश्य धर्म का प्रचार-प्रसार है ताकि आने वाली पीढ़ी हमारे धर्म के बारे में अधिक समझ सके। आप यहां एकता देख सकते हैं। इस तरह से विविधता में एकता साबित की जा सकती है। सनातन बोर्ड का गठन किया जा रहा है ताकि धार्मिक मामलों में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप न हो। हमारे मंदिर राज्य के नियंत्रण में हैं और हम उन्हें वापस चाहते हैं।

विदेशी आध्यात्मिक नेताओं को भाया महाकुंभ

महाकुंभ विदेशी आध्यात्मिक नेताओं पर भी गहरी छाप छोड़ रहा है। वे सनातन धर्म की जयकार कर रहे हैं।

आज कैबिनेट संग आस्था की डुबकी लगाएंगे सीएम योगी

महाकुंभ का आज दसवां दिन है। दिन भर उत्साही श्रद्धालुओं के पावन स्नान के साथ ही आज का दिन सरकारी गतिविधियों से हलचल भरा रहने वाला है। आज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कैविनेट बैठक करेंगे और फिर पानव स्नान। इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगी।

Uniform Civil Code : घर बैठे करा सकेंगे विवाह, विवाह विच्छेदन व लिव इन का पंजीकरण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments