Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeकुमाऊँपिथौरागढ़Ranji Trophy : रणजी में 12 साल बाद वापसी पर छह रन...
spot_img

Ranji Trophy : रणजी में 12 साल बाद वापसी पर छह रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली

 dipr

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी में दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में जारी है। मैच के दूसरे दिन दिल्ली की पहली पारी का दूसरा विकेट गिरा। इसके बाद जैसे ही विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए, पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा। पूरे स्टेडियम में ‘कोहली-कोहली’ की आवाज गूंज रही थी। हालांकि, जल्द ही स्टेडियम में सन्नाटा भी पसर गया, क्योंकि कोहली कुछ ही मिनट बाद हिमांशू सांगवान का शिकार बन गए।

38th National Games : अचोम तपस ने वुशु में उत्तराखंड को दिलाया पहला गोल्‍ड मेडल

हिमांशू ने कोहली को क्लीन बोल्ड किया

हिमांशू ने कोहली को क्लीन बोल्ड किया। वह 15 गेंद में एक चौके की मदद से छह रन बना सके। उनके आउट होते ही फैंस स्टेडियम छोड़कर जाते भी दिखे। मैच के पहले दिन रिकॉर्ड दर्शक के बाद दूसरे दिन भी कोहली को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे। इससे पता चलता है कि उनका जादू अब भी बरकरार है। इतना ही नहीं, कोहली जब पवेलियन में शैडो बैटिंग प्रैक्टिस भी कर रहे थे और कैमरे ने जैसे ही उन पर फोकस किया, स्टेडियम में मौजूद फैंस ने उन्हें जमकर चीयर किया।

कोहली के लिए गजब का उत्साह

रेलवे की टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद अपनी पहली पारी में 241 रन बनाए थे। दिल्ली ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 41 रन बनाए थे। तब यश ढुल और सनत सांगवान नाबाद थे। आज भी वही बैटिंग के लिए उतरे, लेकिन फैंस अपनी ही टीम के खिलाफ हो गए और कोहली-कोहली का शोर मचाकर किसी के आउट होने के लिए मनाने लगे। दिल्ली को दूसरा झटका यश ढुल के रूप में लगा और वह 32 रन बनाकर राहुल शर्मा का शिकार बने। इसके बाद विराट बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए और फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिला।

विराट के आउट होने पर स्टेडियम में पसरा सन्नाटा

विराट को देखने आज भी 10 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में मौजूद हैं। फैंस के उत्साह का वीडियो भी सामने आया है। जैसे-जैसे विराट क्रीज की ओर बढ़ रहे थे, फैंस का शोर उतना बढ़ता जा रहा था। विराट रणजी में 12 साल बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन एक बार फिर फेल रहे। पिछली बार वह नवंबर 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में उतरे थे। विराट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके।

विराट के आउट होते ही पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। फैंस विश्वास नहीं कर सके कि उनका चहेता स्टार इतनी जल्दी आउट हो गया। विराट पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में वह छह पारियों में 91 रन और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नौ पारियों में 190 रन बना सके थे। भारत ने ये दोनों सीरीज गंवाई थी।

Uttarkashi Earthquake : उत्तरकाशी में आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 02.07

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments