Dehradun news : Archives - Ranvara News Portal https://ranvara.com/tag/dehradun-news/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Thu, 15 May 2025 03:09:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 Dehradun News : राज्य में तीन आयोग और एक समिति की कुर्सी खाली, निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार बांटेगी दायित्व https://ranvara.com/uttarakhand/dehradun-news-chair-of-three-commissions-and-one-committee-in-the-state-is-vacant-dhami-government-will-distribute-responsibilities-after-civic-elections/ https://ranvara.com/uttarakhand/dehradun-news-chair-of-three-commissions-and-one-committee-in-the-state-is-vacant-dhami-government-will-distribute-responsibilities-after-civic-elections/#respond Wed, 08 Jan 2025 08:27:38 +0000 https://ranvara.com/?p=75485 Dehradun News : निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार दायित्व बांट सकती है। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग और महिला आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई है। दोनों आयोगों के अध्यक्षों का तीन साल का कार्यकाल इस सप्ताह समाप्त हो गया है। One nation one election : आज होगी ‘एक देश-एक चुनाव’ के […]

The post Dehradun News : राज्य में तीन आयोग और एक समिति की कुर्सी खाली, निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार बांटेगी दायित्व appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Dehradun News : निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार दायित्व बांट सकती है। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग और महिला आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई है। दोनों आयोगों के अध्यक्षों का तीन साल का कार्यकाल इस सप्ताह समाप्त हो गया है।

One nation one election : आज होगी ‘एक देश-एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

इन आयोगों के साथ ही श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष का कार्यकाल भी खत्म हो गया। वहीं, राज्य में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी पिछले एक साल से खाली है। सरकार ने उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में डाॅ. गीता खन्ना को अध्यक्ष बनाया था।

दो उपाध्यक्षों की कुर्सी भी खाली (Dehradun News)

छह जनवरी 2022 को उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही आयोग में छह सदस्य नामित किए गए थे। आयोग की अध्यक्ष के साथ ही इन छह सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। इस दिन राज्य महिला आयोग में कुसुम कंडवाल और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति में अजेंद्र अजय को अध्यक्ष नामित किया गया था।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के साथ ही राज्य महिला आयोग और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति में अध्यक्ष का कार्यकाल भी पूरा हो गया है। वहीं, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में अध्यक्ष की कुर्सी दिसंबर वर्ष 2023 से खाली है। आयोग में अध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्षों की कुर्सी भी खाली है।

अल्पसंख्यक आयोग में उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह का कार्यकाल अप्रैल 2024 और उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब का सितंबर 2024 में समाप्त हो गया था। राज्य में निकाय चुनाव की वजह से अभी चुनाव आचार संहिता लगी है। आचार संहिता खत्म होने के बाद कई आयोगों और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष पद पर अन्य को दायित्व मिल सकता है।

CM Dhami Met Sports Minister :  मुख्यमंत्री धामी ने खेल मंत्री मनसुख मांडविया से राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की

The post Dehradun News : राज्य में तीन आयोग और एक समिति की कुर्सी खाली, निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार बांटेगी दायित्व appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/dehradun-news-chair-of-three-commissions-and-one-committee-in-the-state-is-vacant-dhami-government-will-distribute-responsibilities-after-civic-elections/feed/ 0 75485
Dehradun News : मुख्यमंत्री धामी ने 188 करोड़ की 74 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास https://ranvara.com/uttarakhand/dehradun-news-chief-minister-dhami-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-74-schemes-worth-rs-188-crore/ https://ranvara.com/uttarakhand/dehradun-news-chief-minister-dhami-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-74-schemes-worth-rs-188-crore/#respond Mon, 23 Dec 2024 05:26:43 +0000 https://ranvara.com/?p=75332 Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी में 188.07 करोड़ रुपये के 74 कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें चार ईवी स्टेशनों समेत 36 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन पर लगभग 111.22 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जबकि, 76.85 करोड़ रुपये के 38 कार्यों का शिलान्यास भी किया। Wedding Destination : […]

The post Dehradun News : मुख्यमंत्री धामी ने 188 करोड़ की 74 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी में 188.07 करोड़ रुपये के 74 कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें चार ईवी स्टेशनों समेत 36 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन पर लगभग 111.22 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जबकि, 76.85 करोड़ रुपये के 38 कार्यों का शिलान्यास भी किया।

Wedding Destination : उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए 04 सप्ताह में पॉलिसी बनाई जाय- मुख्यमंत्री

11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो ऑटोमेटेड और एक भूतल पार्किंग का  शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को आदर्श शहर (Dehradun News) की तरह विकसित करना है। इसी क्रम में जनता की सहूलियत के लिए सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वक्त देहरादून की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक जाम है। इससे निजात के लिए पार्किंग स्थलों को विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो ऑटोमेटेड और एक भूतल पार्किंग का भी शिलान्यास किया जा रहा है। इससे बहुत हद तक शहर के एक बड़े हिस्से को जाम से मुक्त रखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने बाल भिक्षावृत्ति निवारण के लिए तीन रेस्क्यू वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी शुभारंभ किया गया। इससे यहां आने वाले पत्रों की ट्रेकिंग भी आसान हो जाएगी। वहीं, प्रस्तावित 11 ईवी चार्जिंग स्टेशनों में से चार स्टेशनों का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। जल्द ही सात ईवी चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे शहरवासियों को इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। इससे शहर में पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा।

समग्र विकास के लिए काम कर रही सरकार : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट शौचालय बनाने, स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट की शुरुआत की गई है। स्मार्ट स्कूलों की स्थापना करने के साथ ही लैंसडाउन चौक पर 650 पाठकों की क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है।

शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। हर्रावाला में 300 बेड वाले कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद रहे।

CM Dhami On UCC : उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता- मुख्यमंत्री

The post Dehradun News : मुख्यमंत्री धामी ने 188 करोड़ की 74 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/dehradun-news-chief-minister-dhami-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-74-schemes-worth-rs-188-crore/feed/ 0 75332
Dehradun News : दीपावली के बाद देहरादून की आबोहवा हुई ‘जहरीली’; 300 के करीब पहुंचा एक्यूआइ https://ranvara.com/uttarakhand/dehradun-news-after-diwali-dehraduns-air-became-poisonous-aqi-reached-close-to-300/ https://ranvara.com/uttarakhand/dehradun-news-after-diwali-dehraduns-air-became-poisonous-aqi-reached-close-to-300/#respond Sat, 02 Nov 2024 13:35:59 +0000 https://ranvara.com/?p=74862 देहरादून। Dehradun News : आतिशबाजी से दून समेत ज्यादातर मैदानी शहरों की हवा में ‘जहर’ घुल गया। चारों ओर पटाखों के शोर के बीच दून में वायु प्रदूषण का स्तर खासा बढ़ गया है। दीपावली के दिन दून का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 270 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब की श्रेणी में आता […]

The post Dehradun News : दीपावली के बाद देहरादून की आबोहवा हुई ‘जहरीली’; 300 के करीब पहुंचा एक्यूआइ appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
देहरादून। Dehradun News : आतिशबाजी से दून समेत ज्यादातर मैदानी शहरों की हवा में ‘जहर’ घुल गया। चारों ओर पटाखों के शोर के बीच दून में वायु प्रदूषण का स्तर खासा बढ़ गया है। दीपावली के दिन दून का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 270 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब की श्रेणी में आता है। इससे पहले छोटी दीपावली यानी बुधवार को यह 159 था।

Uttarkashi Mosque Dispute : उत्तरकाशी में धारा 163 हटने के बाद भी मस्जिद मार्ग पर पुलिस का पहरा

हालांकि, बीते वर्ष दीपावली पर दून की आबोहवा ज्यादा खराब थी। सामान्य दिनों में दून की हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रहती है और एक्यूआइ 100 से नीचे रहता है। अभी इसका असर अगले कुछ दिन तक बना रह सकता है। ऐसे में सांस के रोगियों और बच्चे-बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वायु प्रदूषण की बारीकी से निगरानी

उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली पर दून में घंटाघर, नेहरू कालोनी और ऋषिकेश के साथ ही नई टिहरी में भी वायु प्रदूषण की बारीकी से निगरानी की। दीपावली पर आतिशबाजी सामान्य बात है, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जनता को जागरूक करने का भी काम किया। अपील की गई कि आतिशबाजी से संयम बरता जाए। अधिक से अधिक ग्रीन पटाखे जलाए जाएं।

इसके अलावा पानी का छिड़काव करने वाले ड्रोन की मदद भी ली गई। ताकि प्रदूषण कण हवा के माध्यम से सांसों में जहर घोलने की जगह जल्द जमीन में बैठ जाएं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल के अनुसार देहरादून में तीन और ऋषिकेश में एक ड्रोन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया गया। प्रत्येक ड्रोन से एक बार में 10 लीटर पानी का छिड़काव किया गया। निर्धारित अंतराल में रात से लेकर सुबह तक ड्रोन उड़ाए गए। यह रणनीति भी वायु प्रदूषण कम करने के काम आई।

वर्ष, घंटाघर, नेहरू कालोनी, ऋषिकेश (Dehradun News)

2024, 288, 243, 173
2023, 333, 349, 196
2022, 252, 242, 236
2021, 348, 306, 257
2020, 317 (एक स्थल), 198

दो दिन में इस प्रकार बढ़ा प्रदूषण

शहर, बुधवार, गुरुवार
देहरादून, 159, 270
ऋषिकेश, 95, 190
टिहरी, 49, 120
हरिद्वार, 141, 258
काशीपुर, 135, 249
रुद्रपुर, 151, 265
हल्द्वानी, 122, 255
नैनीताल, 103, 248

एक्यूआइ के मुताबिक हवा का हाल

शून्य से 50, अच्छा
51 से 100, संतोषजनक
101 से 200, मध्यम
201 से 300, बुरी
301 से 400 बहुत बुरी
401 व अधिक, अति गंभीर

Gangotri-Yamunotri Dham : गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में दीपोत्सव के साथ शुरू हुई कपाटबंदी प्रक्रिया

The post Dehradun News : दीपावली के बाद देहरादून की आबोहवा हुई ‘जहरीली’; 300 के करीब पहुंचा एक्यूआइ appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/dehradun-news-after-diwali-dehraduns-air-became-poisonous-aqi-reached-close-to-300/feed/ 0 74862