hindi news Archives - Ranvara News Portal https://ranvara.com/tag/hindi-news/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Thu, 15 May 2025 03:06:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 CM High level meeting : काम न करने वाले कर्मचारियों पर लें एक्शन – CM धामी https://ranvara.com/uttarakhand/cm-high-level-meeting-take-action-against-non-working-employees-cm-dhami/ https://ranvara.com/uttarakhand/cm-high-level-meeting-take-action-against-non-working-employees-cm-dhami/#respond Fri, 28 Feb 2025 12:01:14 +0000 https://ranvara.com/?p=81113 देहरादून : CM High level meeting  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिक को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति नहीं करते हैं। ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति  के लिए  नियमानुसार कार्यवाही की जाए। प्रदेश में […]

The post CM High level meeting : काम न करने वाले कर्मचारियों पर लें एक्शन – CM धामी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
देहरादून : CM High level meeting  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिक को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति नहीं करते हैं। ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति  के लिए  नियमानुसार कार्यवाही की जाए। प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने  और बिजली चोरी को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। मिलावटखोरों और बिजली चोरी करने वालों पर सख्त करवाई भी की जाय। ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा निरंतर अभियान चलाए जाय। पुलिस द्वारा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित सघन चैकिंग  की जाए। एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधियों की सूची बनाकर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी करवाई की जाय।
मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देश दिए कि राज्य में यातायात प्रबंधन की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रैफिक जाम से लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। पुलिस को रात्रि कालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में और प्रयास किए जाएं। इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, बार्बर, प्लंबर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के प्रशिक्षण और कौशल विकास  की दिशा में कार्य किए जाएं।
बैठक में सचिव गृह श्री शैलेश बगोली,  डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए. पी. अंशुमान, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

The post CM High level meeting : काम न करने वाले कर्मचारियों पर लें एक्शन – CM धामी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/cm-high-level-meeting-take-action-against-non-working-employees-cm-dhami/feed/ 0 81113
Delhi CAG Report : मोहल्ला क्लीनिक के टॉयलेट में दवाओं के बॉक्स,AAP के हेल्थ मॉडल पर सवाल https://ranvara.com/national/delhi-cag-report-medicine-boxes-in-mohalla-clinics-toilet-questions-on-aaps-health-model/ https://ranvara.com/national/delhi-cag-report-medicine-boxes-in-mohalla-clinics-toilet-questions-on-aaps-health-model/#respond Fri, 28 Feb 2025 05:53:44 +0000 https://ranvara.com/?p=81110 नई दिल्ली। Delhi CAG Report : राजधानी दिल्ली में आप सरकार के कार्यकाल के दौरान संचालित मोहल्ला क्लीनिकों को लेकर आई कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली का दवा भंडार बेसमेंट में है, जिसमें एयर कंडीशन व वेंटिलेशन की भी व्यवस्था नहीं है। दवाओं का बॉक्स जमीन […]

The post Delhi CAG Report : मोहल्ला क्लीनिक के टॉयलेट में दवाओं के बॉक्स,AAP के हेल्थ मॉडल पर सवाल appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
नई दिल्ली। Delhi CAG Report : राजधानी दिल्ली में आप सरकार के कार्यकाल के दौरान संचालित मोहल्ला क्लीनिकों को लेकर आई कैग रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली का दवा भंडार बेसमेंट में है, जिसमें एयर कंडीशन व वेंटिलेशन की भी व्यवस्था नहीं है। दवाओं का बॉक्स जमीन पर, शौचालय परिसर व सीढ़ियों पर रखे पाए गए।

Pune Bus Rape Case : 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, 72 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

जनवरी, 2022 से अप्रैल, 2023 के बीच उत्तर पूर्वी जिले के दवा स्टोर में एक से 16 माह तक 26 आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं थी। इस तरह जिलों के स्टोर में डिस्पेंसरियों के लिए 10 से 37 प्रतिशत दवाएं नहीं थीं। वहीं, वर्ष 2016 से 2020 के बीच करीब 17 लाख स्कूली छात्रों में से सिर्फ 2.81 लाख से 3.51 लाख छात्रों की स्वास्थ्य जांच हो पाई। जिलों के दवा भंडार केंद्र में दवा रखने के लिए जगह की कमी है।

निगरानी में भी लापरवाही

मोहल्ला क्लीनिकों की निगरानी में भी लापरवाही बरती गई। इनका निरीक्षण न के बराबर हुआ। मार्च, 2018 से मार्च, 2023 के बीच 218 मोहल्ला क्लीनिकों के 11,191 निरीक्षण हो जाने चाहिए थे, जबकि महज 175 निरीक्षण किए गए।

आयुष की डिस्पेंसरियां भी बदहाल

डॉक्टरों व बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण आयुष की डिस्पेंसरियां भी बदहाल हैं। 68 प्रतिशत आयुर्वेदिक, 72 प्रतिशत यूनानी व 17 प्रतिशत होम्योपैथी डिस्पेंसरियों में सप्ताह में छह दिन ओपीडी नहीं चल पाती हैं। इससे इनमें मरीजों की संख्या 19 प्रतिशत कम हो गई है। वर्ष 2016-17 में इन डिस्पेंसरियों में करीब 34.72 लाख मरीजों ने इलाज कराया था, जो वर्ष 2022-23 में घटकर 28.13 लाख रह गया। डिस्पेंसरियों में 42 प्रतिशत आयुर्वेदिक दवाएं व 56 प्रतिशत यूनानी दवाएं नहीं हैं।

कैग की 13 अन्य रिपोर्ट पटल पर रखे सरकारः देवेंद्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार से आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल से संबंधित कैग की सभी रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने की मांग की है।

पेश की गई आबकारी घोटाले की एक रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी कैग रिपोर्ट को विधानसभा के पहले सत्र में पेश करने का वादा किया था, लेकिन सिर्फ आबकारी घोटाले की एक रिपोर्ट पेश की गई है। इस रिपोर्ट पर भी सही तरह से चर्चा नहीं हो रही है। इससे लगता है कि आप सरकार के भ्रष्टाचार में भाजपा शामिल थी, इसलिए वह सच्चाई छिपाना चाहती है। कहा कि 13 अन्य कैग रिपोर्ट को भी विधानसभा के पलट पर जल्द से जल्द रखना चाहिए।

Weather alert : यूपी-उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 5 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

 

 

The post Delhi CAG Report : मोहल्ला क्लीनिक के टॉयलेट में दवाओं के बॉक्स,AAP के हेल्थ मॉडल पर सवाल appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/national/delhi-cag-report-medicine-boxes-in-mohalla-clinics-toilet-questions-on-aaps-health-model/feed/ 0 81110
Pune Bus Rape Case : 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, 72 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया https://ranvara.com/national/pune-bus-rape-case-26-year-old-woman-raped-police-arrested-the-accused-after-72-hours/ https://ranvara.com/national/pune-bus-rape-case-26-year-old-woman-raped-police-arrested-the-accused-after-72-hours/#respond Fri, 28 Feb 2025 05:34:53 +0000 https://ranvara.com/?p=81107 Pune Bus Rape Case :  पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म मामले में आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले […]

The post Pune Bus Rape Case : 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, 72 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Pune Bus Rape Case :  पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म मामले में आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को शुक्रवार को शिरूर तहसील में हिरासत में लिया गया। आरोपी की पहचान दत्तात्रेय गाडे के रूप में हुई है।

Weather alert : यूपी-उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 5 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था

इससे पहले फरार आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाड़े पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी तलाशी के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही थी और खोजी कुत्ते भी लगाए गए थे। पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया था कि दतात्रेय की तलाश के लिए पुलिस की 13 टीमें गठित की गई थीं।

क्या है मामला?

25 फरवरी की सुबह करीब 5.45 बजे उसने स्वारगेट बस अड्डे के अंदर खड़ी राज्य परिवहन की बस में 26 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली महिला सतारा जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।

स्वारगेट बस स्टैंड पर हुई घटना (Pune Bus Rape Case)

दुष्कर्म की घटना शहर के सबसे व्यस्त बस स्टैंड में से एक स्वारगेट बस स्टैंड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, गाडे ने महिला को धोखे से खाली बस में चढ़ाया, उसका दरवाजा बंद किया और उसके साथ मारपीट की। हैरानी की बात है कि आसपास लोग मौजूद थे।

पुलिस उपायुक्त स्मार्टाना पाटिल ने संवाददाताओं को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला आरोपी के साथ बस की ओर जाती दिख रही है। दरअसल, पुलिस ने फुटेज से ही आरोपी की पहचान की। पाटिल ने पुष्टि की कि घटना के समय स्टेशन परिसर में कई लोग और कई बसें थीं।

आरोपी ने खुद को कंडक्टर बताया

महिला सुबह करीब 5:45 बजे सतारा जिले के फलटन जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। एमएसआरटीसी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने उसे खाली बस में चढ़ाया और खुद को कंडक्टर बताया। जब महिला ने कहा कि बस खाली है, तो उसने कहा कि उसमें लोग सो रहे हैं।

रास्ते में फोन पर अपनी एक सहेली को घटना बताई

पुलिस ने बताया कि मारपीट के बाद महिला अपने गृहनगर के लिए बस में सवार हुई और रास्ते में फोन पर अपनी एक सहेली को घटना बताई। अपनी सहेली की सलाह पर वह बस से उतरी और मामले की शिकायत करने पुलिस के पास गई।

देश की तीन सार्वजनिक परिवहन संस्थाओं में से एक

एमएसआरटीसी देश की तीन सार्वजनिक परिवहन संस्थाओं में से एक है, जिसके पास 14,000 से ज्यादा बसों का बेड़ा है। हर दिन 55 लाख से ज्यादा यात्री इसकी बसों में यात्रा करते हैं।

Almora News : अल्मोड़ा जिले के ल्वेटा गांव के मकानों में जोशीमठ की तरह दरारें

The post Pune Bus Rape Case : 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, 72 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/national/pune-bus-rape-case-26-year-old-woman-raped-police-arrested-the-accused-after-72-hours/feed/ 0 81107
Weather alert : यूपी-उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 5 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम https://ranvara.com/uttarakhand/imd-weather-alert-rain-alert-in-14-states-including-up-uttarakhand-possibility-of-lightning/ https://ranvara.com/uttarakhand/imd-weather-alert-rain-alert-in-14-states-including-up-uttarakhand-possibility-of-lightning/#respond Fri, 28 Feb 2025 04:50:37 +0000 https://ranvara.com/?p=81104 नई दिल्ली। Weather alert : दो मार्च से उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से मौसम का मिजाज बदलेगा। मगर दो मार्च से पहले ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल […]

The post Weather alert : यूपी-उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 5 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
नई दिल्ली। Weather alert : दो मार्च से उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से मौसम का मिजाज बदलेगा। मगर दो मार्च से पहले ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश की संभावना है।

Almora News : अल्मोड़ा जिले के ल्वेटा गांव के मकानों में जोशीमठ की तरह दरारें

एक मार्च तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है। यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 28 फरवरी से 2 मार्च तक केरल, माहे और 28 फरवरी से 1 मार्च तक लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश की अलर्ट है।

5 मार्च तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

02 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसकी वजह से 2 मार्च से 5 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में 2 से 4 मार्च और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 03 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

28 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, पंजाब, पुडुचेरी व कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब, राजस्थान और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट है।

उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय और राजस्थान में भी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में बिजली गिरने की संभावना है।

मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु, उत्तरी और दक्षिण अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को इन इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।

01 मार्च: अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। असम और मेघालय में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। दक्षिण केरल तट और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण तमिलनाडु तट क्षेत्र में 35 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह है।

02 मार्च: केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप में 35 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में बारिश

पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों पर बारिश रिकॉर्ड की गई। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हुई।

International Yoga Festival : जाने माने गुरुओं के सानिध्य में होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव

The post Weather alert : यूपी-उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 5 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/imd-weather-alert-rain-alert-in-14-states-including-up-uttarakhand-possibility-of-lightning/feed/ 0 81104
Almora News : अल्मोड़ा जिले के ल्वेटा गांव के मकानों में जोशीमठ की तरह दरारें https://ranvara.com/uttarakhand/almora-news-cracks-like-joshimath-appear-in-the-houses-of-lweta-village-in-almora-district/ https://ranvara.com/uttarakhand/almora-news-cracks-like-joshimath-appear-in-the-houses-of-lweta-village-in-almora-district/#respond Fri, 28 Feb 2025 04:28:51 +0000 https://ranvara.com/?p=81101 Almora News : अल्मोड़ा जिले के ल्वेटा गांव के मकानों में जोशीमठ (गढ़वाल) की तरह दरारें आ गई हैं। एक महीने में चार मकान दरारों के कारण गिर गए हैं। करीब 35 मकान बेहद जर्जर हालत में हैं। अनहोनी की आशंका के चलते कई लोग टेंट लगाकर रह रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने रिश्तेदारों के […]

The post Almora News : अल्मोड़ा जिले के ल्वेटा गांव के मकानों में जोशीमठ की तरह दरारें appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Almora News : अल्मोड़ा जिले के ल्वेटा गांव के मकानों में जोशीमठ (गढ़वाल) की तरह दरारें आ गई हैं। एक महीने में चार मकान दरारों के कारण गिर गए हैं। करीब 35 मकान बेहद जर्जर हालत में हैं। अनहोनी की आशंका के चलते कई लोग टेंट लगाकर रह रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। 15 घरों में लोग जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं।

International Yoga Festival : जाने माने गुरुओं के सानिध्य में होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव

भैंसियाछाना ब्लाॅक स्थित ल्वेटा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय से मुलाकात कर गांव की स्थिति से अवगत कराया। बताया कि वर्ष 2010 में भी उनके गांव के कई मकानों में दरारें आई थीं और छह मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे। उस समय प्रशासन ने तीन प्रभावित परिवारों को 1.20-1.20 लाख रुपये मुआवजा दिया था।

गांव के करीब 35 मकानों में दरारें (Almora News)

अब फिर से गांव के करीब 35 मकानों में दरारें आ गई हैं। भयावह होती स्थिति से गांव की करीब 350 की आबादी के सिर से छत छिनने का खतरा मंडरा रहा है। गांव की पानी की लाइन भी उखड़ गई है।

ग्रामीण बोले-सुरक्षित भूमि है लेकिन घर बनाने के लिए पैसे नहीं

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में डीएम से मिले ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2010 में आपदा प्रबंधन की टीम ने गांव का दौरा किया था। तब उन्होंने गांव के भूस्खलन की जद में होने की बात कही थी। कहा कि उनके पास अन्यत्र मकान बनाने के लिए सुरक्षित भूमि तो है लेकिन भवन निर्माण के लिए पैसा नहीं है।

Prayagraj mahakumbh 2025 : सीएम योगी ने दी महाकुंभ 2025 के भव्य समापन की बधाई

The post Almora News : अल्मोड़ा जिले के ल्वेटा गांव के मकानों में जोशीमठ की तरह दरारें appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/almora-news-cracks-like-joshimath-appear-in-the-houses-of-lweta-village-in-almora-district/feed/ 0 81101
International Yoga Festival : जाने माने गुरुओं के सानिध्य में होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव https://ranvara.com/uttarakhand/international-yoga-festival-international-yoga-festival-will-be-held-under-the-guidance-of-renowned-gurus/ https://ranvara.com/uttarakhand/international-yoga-festival-international-yoga-festival-will-be-held-under-the-guidance-of-renowned-gurus/#respond Thu, 27 Feb 2025 12:39:56 +0000 https://ranvara.com/?p=81084 देहरादून : International Yoga Festival  ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च के बीच होने जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में धर्म, आध्यात्म और योग जगत के जाने माने गुरुओं और योगाचार्य का भी सानिध्य मिलेगा। योग महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। Prayagraj mahakumbh 2025 : सीएम योगी ने दी […]

The post International Yoga Festival : जाने माने गुरुओं के सानिध्य में होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
देहरादून : International Yoga Festival  ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च के बीच होने जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में धर्म, आध्यात्म और योग जगत के जाने माने गुरुओं और योगाचार्य का भी सानिध्य मिलेगा। योग महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।
गढ़वाल मण्डल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा, गंगा रिसोर्ट ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि आयोजन में इस बार 20 हजार से अधिक
योग साधक और प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। महोत्सव में स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी आत्मस्वरूप, जया किशोरी, अक्षत गुप्ता का मार्गदर्शन मिलेगा।
इसके साथ ही प्रतिदिन शाम को होने वाले सांस्कृतिक समारोह में इंडियन ओशियन, प्रेम जोशुआ, ज्योति नूरान, नरेंद्र सिंह नेगी और उत्तराखंडी लोक नृत्यों की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही अलग अलग सत्रों में ग्रैंड मास्टर अक्षर, योगी अभिषेक सोती, योगिनी उषा माता, डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी, डॉ अर्पिता नेगी, योगिनी उर्मिला पांडेय और मेघा चौधरी भी लैक्चर देंगी। प्रतिदिन देश-विदेश के योगाचार्यों द्वारा साधकों और योग प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराये जाएंगे।

तीन दशक से लगातार चल रहा आयोजन

ऋषिकेश में तीन दशक से अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष आयोजन में 42 देशों के 890 विदेशी मेहमानों ने प्रतिभाग किया था, इस बार यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। प्रतिभाग के लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी पंजीकरण किए जा रहे हैं, ऑनलाइन पंजीकरण https://gmvnonline.com पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार योग महोत्सव ग्रीन थीम पर आयोजित किया जा रहा है, इसलिए महोत्सव से पहले और बाद में आयोजन स्थल और गंगा तट पर विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाएगा।

‘ऋषिकेश, सदियों से योग की भूमि रही है। देश- विदेश के योग साधक इसीलिए ऋषिकेश खींचे चले आते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के फिट इंडिया अभियान में भी योग की अहम भूमिका है। इसलिए सरकार ऋषिकेश में योग गतिविधियों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रही है। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव इसी दिशा में एक कदम है।

Box Office Report : ‘छावा’ की तूफानी पारी जारी, विदा लेने की कगार पर ‘मेरे हसबैंड की बीवी’

The post International Yoga Festival : जाने माने गुरुओं के सानिध्य में होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/international-yoga-festival-international-yoga-festival-will-be-held-under-the-guidance-of-renowned-gurus/feed/ 0 81084
Prayagraj mahakumbh 2025 : सीएम योगी ने दी महाकुंभ 2025 के भव्य समापन की बधाई https://ranvara.com/uttarakhand/prayagraj-mahakumbh-2025-cm-yogi-congratulated-the-grand-conclusion-of-mahakumbh-2025/ https://ranvara.com/uttarakhand/prayagraj-mahakumbh-2025-cm-yogi-congratulated-the-grand-conclusion-of-mahakumbh-2025/#respond Thu, 27 Feb 2025 08:25:51 +0000 https://ranvara.com/?p=81081 Prayagraj mahakumbh 2025 :  महाशिवरात्रि पर 45 दिन चले महाकुंभ 2025 का समापन हो गया, फिर भी प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। समारोह में मेले के दौरान बनने वाले चार विश्व कीर्तिमान के सर्टिफिकेट मिलने […]

The post Prayagraj mahakumbh 2025 : सीएम योगी ने दी महाकुंभ 2025 के भव्य समापन की बधाई appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Prayagraj mahakumbh 2025 :  महाशिवरात्रि पर 45 दिन चले महाकुंभ 2025 का समापन हो गया, फिर भी प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। समारोह में मेले के दौरान बनने वाले चार विश्व कीर्तिमान के सर्टिफिकेट मिलने की भी उम्मीद है।

Box Office Report : ‘छावा’ की तूफानी पारी जारी, विदा लेने की कगार पर ‘मेरे हसबैंड की बीवी’

मैं प्रयागराज के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं – CM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “मैं प्रयागराज के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं – जिन्होंने पिछले दो महीनों से इस आयोजन (महाकुंभ) को अपने घर के आयोजन की तरह लिया। मैं समझ सकता हूं कि शहर की आबादी 20-25 लाख है, और इसलिए जब 5-8 करोड़ लोग एक साथ आए होंगे तो क्या स्थिति रही होगी…”

‘हर विभाग का आयोजन में सहयोग मिला’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज आधुनिक सिटी बन गई है। सबने मिलकर बेहतर आयोजन किया है। हर विभाग का आयोजन में सहयोग मिला है। भव्य आयोजन के लिए सभी को बधाई। सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं।

सबसे बड़े समन्वयित सफाई अभियान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 के दौरान सबसे बड़े समन्वयित सफाई अभियान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने आज पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रयागराज के अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने प्रयागराज के अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

सीएम योगी ने पक्षियों को खिलाया दाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज में त्रिवेणी पूजन किया। आरती उतारी, इसके बाद पक्षियों को दाना खिलाया।

अरैल घाट-संगम पर गंगा आरती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने प्रयागराज के अरैल घाट-संगम पर गंगा आरती की।

सीएम योगी ने प्रयागराज के अरैल घाट-संगम पर की पूजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने प्रयागराज के अरैल घाट-संगम पर पूजा की।

सीएम योगी कैबिनेट मंत्रियों के साथ

प्रयागराज में संगम पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्री। कल महाकुंभ के समापन के बाद आज अरैल घाट पर गंगा पूजा की जाएगी।

Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा में आज कैग रिपोर्ट पर चर्चा होगी, आतिशी बोलीं- BJP ने पार की सारी हदें

The post Prayagraj mahakumbh 2025 : सीएम योगी ने दी महाकुंभ 2025 के भव्य समापन की बधाई appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/prayagraj-mahakumbh-2025-cm-yogi-congratulated-the-grand-conclusion-of-mahakumbh-2025/feed/ 0 81081
Box Office Report : ‘छावा’ की तूफानी पारी जारी, विदा लेने की कगार पर ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ https://ranvara.com/uttarakhand/box-office-report-chhava-continues-its-stormy-innings-at-the-box-office-mere-husband-ki-biwi-is-in-a-slow-state/ https://ranvara.com/uttarakhand/box-office-report-chhava-continues-its-stormy-innings-at-the-box-office-mere-husband-ki-biwi-is-in-a-slow-state/#respond Thu, 27 Feb 2025 07:15:58 +0000 https://ranvara.com/?p=81079 Box Office Report : फरवरी का महीना सिने प्रेमियों के लिए काफी ठीकठाक रहा है। एक तरफ ‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज में इतिहास रच दिया। वैलेंटाइन वीक में इस फिल्म ने जमकर कमाई की। वहीं, वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ अब तक शानदार तरीके से […]

The post Box Office Report : ‘छावा’ की तूफानी पारी जारी, विदा लेने की कगार पर ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Box Office Report : फरवरी का महीना सिने प्रेमियों के लिए काफी ठीकठाक रहा है। एक तरफ ‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज में इतिहास रच दिया। वैलेंटाइन वीक में इस फिल्म ने जमकर कमाई की। वहीं, वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ अब तक शानदार तरीके से छाई है। हालांकि, इसके बाद आई ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का हाल काफी सुस्त है। कुछ और फिल्मों के विकल्प भी हैं।

Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा में आज कैग रिपोर्ट पर चर्चा होगी, आतिशी बोलीं- BJP ने पार की सारी हदें

मेरे हसबैंड की बीवी

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी और अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर-रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रफ्तार से चल ही है। रिलीज के सात दिनों में ही इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। यह फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मगर, ‘छावा’ के सामने दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब होती दिख रही है। कल बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर फिल्म ने 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसकी टोटल कमाई सिर्फ 6.27 करोड़ रुपये हो पाई है। फिल्म को करीब 60 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है।

छावा

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। पहले ही दिन से दर्शक इस फिल्म पर टूट कर पड़ रहे हैं और यह सिलसिला अब तक जारी है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनने का तमगा एक सप्ताह में हासिल कर चुकी। 300 करोड़ी क्लब में एंट्री हो ही चुकी है। अब मंजिल 400 करोड़ क्लब में शामिल होना है और वीकएंड तक यह मुकाम भी फिल्म हासिल कर लेगी।

कल बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर फिल्म की कमाई में और इजाफा दर्ज हुआ। इसने 21.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। करीब 130 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म की टोटल कमाई अब 385 करोड़ रुपये हो गई है।

तंडेल

बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ फिल्म ‘तंडेल’ भी सिनेमाघरों में टिकी है। सुपरस्टार नागा चैतन्य अभिनीत यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में हैं। पहले दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। कल बुधवार को 20वें दिन इस फिल्म ने 56 लाख रुपये का कलेक्शन किया इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 64.61 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Pauri : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ किया

The post Box Office Report : ‘छावा’ की तूफानी पारी जारी, विदा लेने की कगार पर ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/box-office-report-chhava-continues-its-stormy-innings-at-the-box-office-mere-husband-ki-biwi-is-in-a-slow-state/feed/ 0 81079
Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा में आज कैग रिपोर्ट पर चर्चा होगी, आतिशी बोलीं- BJP ने पार की सारी हदें https://ranvara.com/national/delhi-assembly-today-is-the-third-day-of-delhi-assembly-session-entry-of-aap-mlas-banned/ https://ranvara.com/national/delhi-assembly-today-is-the-third-day-of-delhi-assembly-session-entry-of-aap-mlas-banned/#respond Thu, 27 Feb 2025 06:21:17 +0000 https://ranvara.com/?p=81076 नई दिल्ली। Delhi Assembly :  दिल्ली विधानसभा में आज बृहस्पतिवार को आबकारी नीति पर पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) रिपोर्ट पर चर्चा होगी। हालांकि, इससे पहले सदन में डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। Pauri : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ किया भाजपा विधायक […]

The post Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा में आज कैग रिपोर्ट पर चर्चा होगी, आतिशी बोलीं- BJP ने पार की सारी हदें appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
नई दिल्ली। Delhi Assembly :  दिल्ली विधानसभा में आज बृहस्पतिवार को आबकारी नीति पर पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) रिपोर्ट पर चर्चा होगी। हालांकि, इससे पहले सदन में डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा।

Pauri : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ किया

भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने सीएजी रिपोर्ट पर कहा कि इस सीएजी रिपोर्ट में जिस तरह का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है, जिस तरह से आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने करीबियों को फायदा पहुंचाया है, उस पर आज चर्चा होगी और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी कैबिनेट का असली चेहरा भी उजागर होगा।

उन्होंने कहा जो पैसा दिल्ली की जनता (Delhi Assembly) के कल्याण के लिए खर्च होना चाहिए था, वह सारा पैसा बेईमान लोगों की जेब में चला गया। आम आदमी पार्टी को सदन में चर्चा के जरिए दिल्ली को हुए 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा के राजस्व के नुकसान का जवाब देना होगा।

पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी पर बोला हमला

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा कि भाजपा वालों ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पार कर दीं।‘जय भीम’ के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया। और आज “आप” विधायकों को विधानसभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा। ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधानसभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा।

वहीं, आम आमदी पार्टी (AAP) ऑफिशियल अकाउंट से भी एक्स पर एक पोस्ट किया गया है। उस पोस्ट में लिखा गया कि दिल्ली में बीजेपी सरकार का तानाशाही रवैया। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में बाबा साहब के नारे लगाए तो उन्हें तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। अब आज AAP विधायकों को विधानसभा भवन के अंदर जाने तक नहीं दिया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। यह लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही है।
कैग रिपोर्ट में उठाए गए प्रश्नों की जांच होनी चाहिए

कांग्रेस ने आबकारी नीति (Delhi Assembly) को लेकर कैग रिपोर्ट में उठाए गए प्रश्नों की जांच कराने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कैग रिपोर्ट का निष्कर्ष है लूट, झूठ और फूट। आम आदमी पार्टी की तत्कालीन सरकार दावा करती थी कि आबकारी नीति से राजस्व बढ़ रहा है, लेकिन कैग रिपोर्ट से स्पष्ट है कि दिल्ली सरकार के राजस्व को 2002 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। भाजपा व आप के बीच लड़ाई के कारण विधानसभा में इस रिपोर्ट पर चर्चा नहीं हो सकी है।

प्रेसवार्ता में उन्होंने शराब घोटाले की जांच का दायरा व्यापक करने और सितंबर 2022 में कांग्रेस द्वारा पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत को भी शामिल करने की मांग की।

शराब के ठेके खोलने के लाइसेंस कैसे दिए गए?

भाजपा के बड़े नेता और तत्कालीन उपराज्यपाल की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल जिन्हें सीएजी रिपोर्ट में नजरअंदाज कर दिया है। एक साल के अंदर तीन आबकारी निदेशकों को बदलने का निर्णय क्यों और किसने लिया? केजरीवाल सरकार की शराब नीति को लागू करने की अनुमति तत्कालीन उपराज्यपाल ने दी थी, आज तक इस पर कोई जांच क्यों नहीं हुई? मास्टर प्लान का उल्लंघन कर, शराब के ठेके खोलने के लाइसेंस कैसे दिए गए, इसकी भी जांच हो।

यह बहुत बड़ा प्रश्न दिल्ली नगर निगम (Delhi Assembly) की अनुमति के बिना, शराब के ठेके नहीं खोले जा सकते और उस समय निगम में भाजपा थी। क्या कारण थे कि भाजपा ने दिल्ली सरकार को गैर अधिसूचित क्षेत्रों में भी शराब के ठेके खोलने की अनुमति दे दी? शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के के संबंध वाले राजनीति दलों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व अन्य उपस्थित थे।

Land for Job Scam : जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में लालू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

The post Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा में आज कैग रिपोर्ट पर चर्चा होगी, आतिशी बोलीं- BJP ने पार की सारी हदें appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/national/delhi-assembly-today-is-the-third-day-of-delhi-assembly-session-entry-of-aap-mlas-banned/feed/ 0 81076
Pauri : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ किया https://ranvara.com/uttarakhand/pauri-chief-minister-dhami-inaugurated-the-three-day-shaheed-fair-at-dugadda-park-in-pauri/ https://ranvara.com/uttarakhand/pauri-chief-minister-dhami-inaugurated-the-three-day-shaheed-fair-at-dugadda-park-in-pauri/#respond Tue, 25 Feb 2025 12:21:45 +0000 https://ranvara.com/?p=81073 पौड़ी/देहरादून : Pauri  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने दुगड्डा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, स्व. बलदेव सिंह आर्य और स्व. भवानी सिंह रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। Land for Job Scam […]

The post Pauri : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ किया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
पौड़ी/देहरादून : Pauri  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने दुगड्डा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, स्व. बलदेव सिंह आर्य और स्व. भवानी सिंह रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की गई। जिसमें नगर पालिका दुगड्डा के क्षेत्रान्तर्गत एक आधुनिक बहुउद्देशीय भवन का निर्माण। नगर पालिका के लिए एक आधिकारिक वाहन की व्यवस्था। भवानी सिंह रावत शहीद स्मृति स्थल का संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं पुनर्निर्माण नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। नगर पालिका परिषद दुगड्डा क्षेत्रान्तर्गत निराश्रितों के लिए एक स्थायी रैन बसेरा का निर्माण किए जाएगा। दुगड्डा नगर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का विकास एवं इसका नाम स्व. श्री मोहनलाल बौंठियाल के नाम पर रखा जाएगा। दुगड्डा ब्लॉक में एक मिनी स्टेडियम की स्थापना की जाएगी। फतेहपुर में सिलगाड नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा।  मटियाली में सिद्धबाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराए जाने की घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका साहस और बलिदान हमें देश की सेवा में समर्पण और कर्तव्य का मार्गदर्शन देता है। इस प्रकार के आयोजन हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति युवाओं को जागरूक करते हैं, जिनसे हमें शहीदों के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधाममंत्री के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली गाथाओं का नई पीढ़ी को पुनः स्मरण कराने के लिए पूरे देश में स्मारकों और संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा ऐसे वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गयी है। इस कड़ी  में  उत्तराखंड का पांचवा धाम सैनिक धाम  देहरादून के गुनियाल गांव में बनाया जा रहा है।  सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाओं और आवासीय योजना में भी प्राथमिकता दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में 5 हजार हेक्टेयर से भी अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। सरकार ने चार दिन पहले विधानसभा सत्र में सशक्त भू कानून को पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया है। वनाग्नि की समस्या के समाधान के लिए भी प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा जिस भी वन क्षेत्र में आग लगेगी संबंधित वन विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही आग लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही और नुकसान की भरपाई भी उन्हीं लोगों से की जाएगी। इसके लिए जल्द कानून भी बनाया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष और विकास बनाम वन संरक्षण के संबंध में केंद्र सरकार के साथ चर्चा की जाएगी। इससे चुनौतियों का समाधान होगा और जो विकास कार्य नहीं हो पाते हैं उन पर काम हो सकेगा। साथ ही वन्यजीव हमलों के सबंध में संबंधित अधिकारियों को विधि सम्मत कार्यवाही को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सबकी जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। वन्य जीवों के हमलों को लेकर भी जल्द कानून बनाया जाएगा।
शहीद मेले में रीप परियोजना, बाल विकास, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान, सहकारिता, समाज कल्याण, डेयरी विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा  लगाए स्टॉल लगाकर लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक महंत श्री दिलीप रावत, विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट,मेयर कोटद्वार श्री शैलेंद्र सिंह रावत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दुगड्डा श्रीमती शांति बिष्ट, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री वीरेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

The post Pauri : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ किया appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/pauri-chief-minister-dhami-inaugurated-the-three-day-shaheed-fair-at-dugadda-park-in-pauri/feed/ 0 81073