Kedarnath By-Election Archives - Ranvara News Portal https://ranvara.com/tag/kedarnath-by-election/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Thu, 15 May 2025 03:08:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 Kedarnath By Election : केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी,आशा नौटियाल ने डाला वोट https://ranvara.com/uttarakhand/kedarnath-by-election-voting-continues-for-by-election-on-kedarnath-assembly-seat-asha-nautiyal-casts-her-vote/ https://ranvara.com/uttarakhand/kedarnath-by-election-voting-continues-for-by-election-on-kedarnath-assembly-seat-asha-nautiyal-casts-her-vote/#respond Wed, 20 Nov 2024 07:42:55 +0000 https://ranvara.com/?p=75006 Kedarnath By Election : इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। जिसके लिए आज मतदान हो रहा है। आज केदारनाथ विधानसभा के 90 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। CM Visit Garsain : गैरसैंण के ऐतिहासिक गांव सारकोट पहुंच […]

The post Kedarnath By Election : केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी,आशा नौटियाल ने डाला वोट appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Kedarnath By Election : इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। जिसके लिए आज मतदान हो रहा है। आज केदारनाथ विधानसभा के 90 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

CM Visit Garsain : गैरसैंण के ऐतिहासिक गांव सारकोट पहुंच कर CM धामी ने सुनी जन समस्याएं

केदारनाथ धाम, आपदा के मुद्दे को कांग्रेस मान रही ताकत

उपचुनाव में कांग्रेस की ताकत केदारनाथ धाम के नाम पर दिल्ली में प्रतीकात्मक मंदिर का निर्माण, धाम से सोना गायब होना, केदारघाटी में आपदा के मुद्दे को ताकत मान रही है। 2017 में केदारनाथ विस जीत कर मनोज रावत ने महिला उम्मीदवार जीतने का मिथक तोड़ा था। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार भी मनोज रावत मिथक को तोड़ेंगे।

सुबह नौ बजे तक कुल 4.30 फीसदी मतदान

केदारनाथ विधानसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक कुल 4.30 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। पोलिंग बूथों पर भी लोगों के आने का सिलसिला जारी है।

आशा नौटियाल और मनोज रावत ने डाला वोट

केदारनाथ उपचुनाव सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने भणज पोलिंग बूथ पर वोट डाला। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने सारी गांव में अपना मतदान किया।

प्रचार में चिरपरिचित अंदाज में दिखे पूर्व सीएम हरीश रावत

पूर्व सीएम हरीश रावत भी प्रचार में चिरपरिचित अंदाज में दिखे। प्रचार के दौरान महिला मतदाताओं को साधने के लिए खेत खलियान में भी गए। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रभारी व विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत समेत सभी दिग्गजों ने प्रत्याशी मनोज रावत की जीत के लिए प्रचार किया।

कांग्रेस की चाहत 2027 के लिए बड़ा संदेश देने की

कांग्रेस की चाहत केदारनाथ में जीत के साथ 2027 के लिए एक बड़ा संदेश देने की भी है। लोस चुनाव में पांचों सीट हारने के बाद कांग्रेस के हौसले पस्त थे, लेकिन बदरीनाथ व मंगलौर विस उपचुनाव में जीत ने उम्मीदों से भर दिया। उसने मिशन केदारनाथ के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मोर्चा संभाला।

कांग्रेस ने प्रचार में एकजुटता से किए वार

अलग-अलग गुटों में बंटी कांग्रेस उपचुनाव के प्रचार युद्ध में भाजपा पर पूरी एकजुटता संग वार-पलटवार करती नजर आई। अब उसे मनचाहे नतीजे का इंतजार है। बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव में जीत का उत्साह केदारनाथ के प्रचार को प्रचंड बनाने में उसके खूब काम आया।

भाजपा की ये ताकत और ये कमजोरी

उपचुनाव में भाजपा की ताकत का जिक्र करें तो प्रदेश और केंद्र में सरकार, केदारनाथ से सीधे पीएम मोदी का जुड़ाव, सीएम, मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों का प्रचार, महिला मतदाता बहुल सीट पर दो बार की विधायक रही महिला चेहरे आशा नौटियाल पर लगाया गया दांव, कराए गए विकास कार्य मजबूत पक्ष माने जा रहे हैं। भाजपा उम्मीद कर रही कि एक बार महिला प्रत्याशी पर लगाया गया दांव सही साबित होगा और महिला उम्मीदवार की जीत का मिथक दोहराएगा, जबकि नई दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का शिलान्यास भाजपा का कमजोर पक्ष माना जा रहा।

पहले घंटे में 5.33 प्रतिशत हुआ मतदान

केदारनाथ विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। पहले घंटे में 5.33 प्रतिशत हुआ मतदान।

TMKOC : जेठालाल ने पकड़ा तारक मेहता के निर्माता असित मोदी का कॉलर?

The post Kedarnath By Election : केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी,आशा नौटियाल ने डाला वोट appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/kedarnath-by-election-voting-continues-for-by-election-on-kedarnath-assembly-seat-asha-nautiyal-casts-her-vote/feed/ 0 75006
Kedarnath By-Election : आज बंद होगा चुनाव प्रचार, 20 को मतदान https://ranvara.com/uttarakhand/kedarnath-by-election-election-campaign-will-end-today-voting-on-20th/ https://ranvara.com/uttarakhand/kedarnath-by-election-election-campaign-will-end-today-voting-on-20th/#respond Mon, 18 Nov 2024 06:52:41 +0000 https://ranvara.com/?p=74981 Kedarh By-Election :  केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज प्रचार बंद हो जाएगा। 20 नवंबर को मतदान और 23 को मतगणना होगी। शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। PM Modi In Brazil : G20 सम्मेलन के लिए ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत इस वर्ष […]

The post Kedarnath By-Election : आज बंद होगा चुनाव प्रचार, 20 को मतदान appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Kedarh By-Election :  केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज प्रचार बंद हो जाएगा। 20 नवंबर को मतदान और 23 को मतगणना होगी। शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

PM Modi In Brazil : G20 सम्मेलन के लिए ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत

इस वर्ष 9 जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन से सीट खाली हो गई थी। 15 अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव (Kedarnath By-Election) की अधिसूचना जारी की थी। 22 से 29 अक्तूबर तक नामांकन प्रकिया के तहत 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया।

17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे

इस उपचुनाव में भाजपा से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उक्रांद से डॉ आशुतोष भंडारी के अलावा निर्दलीय त्रिभुवन चौहान, आरपी सिंह और प्रदीप रोहन रुढ़िया हैं। बीते 17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज शाम 5 बजे प्रचार खत्म हो जाएगा।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि केदारनाथ विस उप चुनाव में कुल 90875 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 18 नवंबर को दूरस्थ गौंडार, रांसी, चिलौंड मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि 19 नवंबर को अन्य शेष पार्टियां रवाना की जाएंगी। उन्होंने बताया शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।

kedarnath Election : त्रियुगीनारायण मंदिर में की सीएम धामी ने पूजा-अर्चना

The post Kedarnath By-Election : आज बंद होगा चुनाव प्रचार, 20 को मतदान appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/kedarnath-by-election-election-campaign-will-end-today-voting-on-20th/feed/ 0 74981