Mahakumbh Stampede Archives - Ranvara News Portal https://ranvara.com/tag/mahakumbh-stampede/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Sun, 02 Mar 2025 06:19:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन ने क‍िए 7 बड़े बदलाव https://ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/mahakumbh-stampede-after-the-stampede-in-mahakumbh-the-administration-made-7-major-changes/ https://ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/mahakumbh-stampede-after-the-stampede-in-mahakumbh-the-administration-made-7-major-changes/#respond Thu, 30 Jan 2025 08:02:53 +0000 https://ranvara.com/?p=75710 नई द‍िल्‍ली। Mahakumbh Stampede :  महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले संगम तट पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में 30 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई तो 60 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मेला क्षेत्र में कई बड़े बदलाव कर द‍िए गए हैं। […]

The post Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन ने क‍िए 7 बड़े बदलाव appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
नई द‍िल्‍ली। Mahakumbh Stampede :  महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले संगम तट पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में 30 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई तो 60 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मेला क्षेत्र में कई बड़े बदलाव कर द‍िए गए हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

38th National Games : बैडमिंटन में उत्तराखंड के दो पदक पक्के, टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

भगदड़ के बाद हुए ये बदलाव

महाकुंभ में भगदड़ के बाद काली रोड पार्किंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पैदल यात्रियों के साथ वाहनों का भी प्रवेश अब नहीं हो रहा है। लाल मार्ग पर भी वाहनाें के प्रवेश को प्रति‍बंध‍ित कर दिया गया है। हालांकि पार्किंग स्थल पूरा खाली है। न तो यहां वाहन खड़े क‍िए जा रहे हैं और न ही यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ है।

प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। सभी स्नान करके अपने घर लौट रहे हैं। एडीजी और जिलाधिकारी प्रयागराज एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। रेलवे से संपर्क-समन्वय बनाकर ट्रेनों का लगातार संचालन कराया जा रहा है। परिवहन निगम की अतिरिक्त बसें भी लगाई गईं हैं।
श्रद्धालुओं के ल‍िए हर चीज का प्रबंधन

इसके अलावा मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव न बने इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। जहां कहीं भी लोगों को रोका गया है, वहां सभी के भोजन/पेयजल का प्रबंध किया गया है। किसी भी होल्डिंग एरिया में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो रही है।

प्रयागराज के सीमावर्ती ज‍िले में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गईं हैं। अयोध्या-प्रयागराज, कानपुर-प्रयागराज, फतेहपुर-प्रयागराज, लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज, वाराणसी-प्रयागराज जैसे सभी मार्गों पर कहीं भी यातायात अवरुद्ध नहीं हो रहा है। प्रयागराज से वापसी के सभी मार्गों को लगातार खुला रखा जा रहा है।

श्रद्धालुओं का आवागमन जारी

फ‍िलहाल महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। कहीं भी भीड़ का दबाव न बने, इसका पूरा ध्‍यान रखा जा रहा है। आपको जानकारी के ल‍िए बता दें क‍ि तीन फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर ‘अमृत स्नान’ होना है। इसको लेकर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक गुरुवार को महाकुम्भ मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
बसंत पंचमी के दृष्टिगत सुरक्षा व सुविधा से जुड़े हर एक बिंदु पर फोकस रहेगा। महाकुंभ में व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कुम्भ 2019 के समय प्रयागराज में बतौर मंडलायुक्त सेवा दे चुके आशीष गोयल और एडीए के वीसी रहे भानु गोस्वामी की तैनाती की जा रही है।

12 फरवरी तक प्रयागराज में रहेंगे विशेष सचिव स्तर के अधिकारी

इसके अतिरिक्त विशेष सचिव स्तर के 5 अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है। यह सभी 12 फरवरी तक प्रयागराज में उपस्थित रहेंगे। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में सहयोग देंगे। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा।

भगदड़ के बाद जारी किए गए आवश्यक फोन नंबर

हेल्पलाइन नंबर -1920
प्रयागराज मेला प्राधिकरण- 0532-2504011 0532-2500775
महाकुंभ वाट्सएप चैटबॉट- 08887847135
महाकुंभ फायर हेल्पलाइन-1945
महाकुंभ फूड एंड सप्लाई हेल्पलाइन- 1010
महाकुंभ एंबुलेंस- 102 व 108
महाकुंभ मेला पुलिस हेल्पलाइन- 1944
महाकुंभ डिजास्टर हेल्पलाइन- 1077

UCC Uttarakhand : उत्तराखंड में शुरू हुआ UCC Portal पर रजिस्ट्रेशन, 278 लोगों ने कराया पंजीकरण

The post Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन ने क‍िए 7 बड़े बदलाव appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/mahakumbh-stampede-after-the-stampede-in-mahakumbh-the-administration-made-7-major-changes/feed/ 0 75710
Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ पर सीएम योगी ने ली जानकारी, हादसे में 15 से अधिक हताहत https://ranvara.com/uttar-pradesh/mahakumbh-stampede-cm-yogi-took-information-about-the-stampede-in-mahakumbh-more-than-15-casualties-in-the-accident/ https://ranvara.com/uttar-pradesh/mahakumbh-stampede-cm-yogi-took-information-about-the-stampede-in-mahakumbh-more-than-15-casualties-in-the-accident/#respond Wed, 29 Jan 2025 05:59:42 +0000 https://ranvara.com/?p=75692 Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ की खबर है। 15 लोग हताहत हुए हैंऔर कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया […]

The post Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ पर सीएम योगी ने ली जानकारी, हादसे में 15 से अधिक हताहत appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ की खबर है। 15 लोग हताहत हुए हैंऔर कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया है। कुछ फिलहाल अखाड़े स्नान के लिए नहीं निकले हैं। अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने हादसे की जानकारी सीएम योगी से ली है।

38th National Games Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों का आगाज, पीएम बोले- शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरूरी

संयम बरतने की अपील

मौके से सामने आए वीडियो के अनुसार कुछ महिलाओं और बच्चों को भी चोट लगी है। अभी हालात काबू में बताये जाते हैं। महाकुंभ नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है।

बताया जाता है कि प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान से पहले देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। इसमें कुछ लोगों के मरने की बात कही जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक भगदड़ मचते ही लोग दौड़ने लगे। अभी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

संगम तट पर कई श्रद्धालु बेहोश (Mahakumbh Stampede)

जानकारी मिल रही है कि भगदड़ के बीच संगम तट पर कई श्रद्धालु बेहोश हो गये हैं। घायलों में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं।

घायलों को पहुंचाया जा रहा है अस्पताल, एनएसजी और सेना ने संभाला मोर्चा

हताहतों को 50 से अधिक एंबुलेंस की मदद से सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया है। कई घायलों को मोटरसाइकिल से भी लोगों ने पहुंचाया है। हालात को काबू करने के लिए सेना और एनएसजी ने मोर्चा संभाल लिया है।

भारी भीड़ के चलते अखाड़ों ने स्नान रोका

मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान को भारी भीड़ के चलते शैव अखाड़ों ने रोक दिया है। महानिर्वाणी और निरंजनी अखाड़े के साधु संत एवं नागा संन्यासी स्नान को नहीं निकले। हजारों की संख्या में नागा संन्यासी छावनी में ही मौजूद हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी का कहना है भारी भीड़ के चलते स्नान को रोका गया है। अगर स्थिति ठीक हुई तभी अखाड़े स्नान को निकलेंगे। अन्यथा स्नान को निरस्त कर दिया जाएगा।

US Income Tax : US नागरिकों को नहीं देना होगा Income Tax, ट्रंप ने बनाया नया मास्टरप्लान

The post Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ पर सीएम योगी ने ली जानकारी, हादसे में 15 से अधिक हताहत appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttar-pradesh/mahakumbh-stampede-cm-yogi-took-information-about-the-stampede-in-mahakumbh-more-than-15-casualties-in-the-accident/feed/ 0 75692