Uttarakhand Snowfall Archives - Ranvara News Portal https://ranvara.com/tag/uttarakhand-snowfall/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Thu, 15 May 2025 03:07:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 Uttarakhand Snowfall : बर्फबारी के बाद चांदी की तरह चमके पहाड़, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-snowfall-weather-took-a-turn-in-uttarakhand-mountains-shone-like-silver-after-snowfall/ https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-snowfall-weather-took-a-turn-in-uttarakhand-mountains-shone-like-silver-after-snowfall/#respond Sat, 28 Dec 2024 12:44:06 +0000 https://ranvara.com/?p=75400 Uttarakhand Snowfall : उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली। शनिवार सुबह से ही देहरादून में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। ठंड में इजाफा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। ठंड से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों […]

The post Uttarakhand Snowfall : बर्फबारी के बाद चांदी की तरह चमके पहाड़, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Uttarakhand Snowfall : उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली। शनिवार सुबह से ही देहरादून में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। ठंड में इजाफा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। ठंड से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

CM Meets Rahul Kumar Kamboj : मुख्यमंत्री धामी से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य श्री राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की

वहीं, चमोली जनपद में देर रात से लगातार बारिश (Uttarakhand Snowfall) हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम में करीब तीन तो हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जम गई है। फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली, गोरसों आदि जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।

औली सड़क पर कटर मशीन से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। यहां पर्यटकों के वाहन बर्फ में फंस गए हैं। चमोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे, मलारी हाईवे और बदरीनाथ हाईवे बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। बदरीनाथ धाम में महायोजना मास्टर प्लान के काम पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। धाम में एनएचआईडीसीएल के 8 इंजीनियर और लगभग 150 मजदूर मौजूद हैं, जिन्हें निचले क्षेत्रों में लाने की तैयारी की जा रही है।

कर्णप्रयाग में शुक्रवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश शनिवार को भी जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। लोग घरों में कैद हुए। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे है। वही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक पहाड़ों में पहुचंने लगे है।

Nikay Chunav 2024 : भाजपा ने योद्धाओं को मैदान मे उतारा, नामों का एलान किया

The post Uttarakhand Snowfall : बर्फबारी के बाद चांदी की तरह चमके पहाड़, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-snowfall-weather-took-a-turn-in-uttarakhand-mountains-shone-like-silver-after-snowfall/feed/ 0 75400
Uttarakhand Snowfall : उत्तराखंड में हर्षिल घाटी से लेकर औली-चमोली तक जबरदस्त बर्फबारी https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-snowfall-heavy-snowfall-in-uttarakhand-from-harshil-valley-to-auli-chamoli/ https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-snowfall-heavy-snowfall-in-uttarakhand-from-harshil-valley-to-auli-chamoli/#respond Tue, 24 Dec 2024 07:16:27 +0000 https://ranvara.com/?p=75354 उत्तरकाशी। Uttarakhand Snowfall : सोमवार की दोपहर से लेकर रात तक उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी और खरसाली क्षेत्र में बर्फबारी हुई। जनपद के सांकरी, राडी टॉप, चौरंगीखाल क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने गंगोत्री हाईवे गंगोत्री धाम से 35 किलोमीटर पहले सुक्की से लेकर गंगोत्री के बीच बाधित हुआ। बीआरओ […]

The post Uttarakhand Snowfall : उत्तराखंड में हर्षिल घाटी से लेकर औली-चमोली तक जबरदस्त बर्फबारी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
उत्तरकाशी। Uttarakhand Snowfall : सोमवार की दोपहर से लेकर रात तक उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी और खरसाली क्षेत्र में बर्फबारी हुई। जनपद के सांकरी, राडी टॉप, चौरंगीखाल क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने गंगोत्री हाईवे गंगोत्री धाम से 35 किलोमीटर पहले सुक्की से लेकर गंगोत्री के बीच बाधित हुआ। बीआरओ की टीम गंगोत्री हाईवे को सुचारू करने में जुटी हुई है।

Khel Ratna Awards : खेलरत्न की अनुशंसा में मनु भाकर का नाम नहीं, मंत्रालय ने कहा कि सूची अभी फाइनल नहीं

सोमवार की दोपहर से लेकर शाम तक जिले के निचले इलाकों में हलकी वर्षा हुई। जबकि ऊपरी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। जिले गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, राड़ी टॉप, धराली, मुखबा, जानकी चट्टी, खरसाली, नारायण पुरी, ओसला, गंगाड़, लिवाड़ी, फिताड़ी, हरकीदून, संकारी, केदारकांठा आदि स्थानों बर्फबारी हुई।

बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बाधित (Uttarakhand Snowfall)

बर्फबारी होने से गंगोत्री हाईवे सोमवार की शाम को ही अवरुद्ध हो गया था। हाईवे अवरुद्ध होने के कारण हर्षिल जा रहे अपर सचिव सी रविशंकर को सुक्की टॉप से वापस लौटना पड़ा। बर्फबारी में फिसलन का खतरा देखते हुए सोमवार की देर रात को पुलिस और स्थानीय लोगों ने हर्षिल की ओर जा रहे पर्यटकों के वाहनों को भटवाड़ी उत्तरकाशी की ओर लौटाया। सुक्की से वापस लौटते समय कई वाहन बर्फ में फिसलते और रेंगते हुए लौटे।

बीआरओ की अलग-अलग टीम ने सुक्की, हर्षिल, झाला और भैरव घाटी से गंगोत्री हाईवे को सुचारू करने में जुटी। जिस क्षेत्र में बर्फ को हटाया गया वहां हाईवे पर बर्फ की परत होने से फिसलने का खतरा बना हुआ है।बर्फबारी से स्थानीय ग्रामीण भी खुश हैं। फसलों के लिए इस वर्षा और बर्फबारी को सही मान रहे हैं।

पर्यटकों ने लिया आनंद

उत्तरकाशी : बर्फबारी ने जनपद की वादियों की खूबसूरती बढ़ा दी है। बर्फबारी के बीच पर्यटक केदारकांठा पहुंचे हैं। पर्यटकों के लिए यह काफी रोमांचित करने वाला नजारा रहा है। सांकरी हिमालयन हॉकर्स ट्रैकिंग संस्था के चैन सिंह रावत ने बताया कि इसी सीजन में यह पहली अच्छी बर्फबारी है। इससे पहले 11 दिसंबर को बर्फबारी हुई है लेकिन वह बर्फबारी काफी कम थी। केदारकांठा जाने वाले हर एक पर्यटक को बर्फबारी का इंतजार भी रहता है। बर्फ की चादर से पहाड़ी ढलान और अधिक खूबसूरत दिखते हैं।

Uttarakhand Nikay Chunav : प्रदेश में 23 जनवरी को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू

The post Uttarakhand Snowfall : उत्तराखंड में हर्षिल घाटी से लेकर औली-चमोली तक जबरदस्त बर्फबारी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-snowfall-heavy-snowfall-in-uttarakhand-from-harshil-valley-to-auli-chamoli/feed/ 0 75354
Uttarakhand snowfall : उत्तराखंड में धनोल्टी से लेकर मसूरी तक सीजन की पहली बर्फबारी https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-snowfall-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80/ https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-snowfall-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80/#respond Mon, 09 Dec 2024 06:25:31 +0000 https://ranvara.com/?p=75210 देहरादून। Uttarakhand snowfall : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है और आंशिक बादलों के बीच पहला हिमपात हुआ है। बदरी-केदार समेत चारों धाम और आसपास की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। जिससे निचले क्षेत्रों में भी सर्द हवाएं कंपकंपी छुटाने लगी हैं। Weather Alert : मुख्यमंत्री धामी ने रैन बसेरों में पर्याप्त […]

The post Uttarakhand snowfall : उत्तराखंड में धनोल्टी से लेकर मसूरी तक सीजन की पहली बर्फबारी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
देहरादून। Uttarakhand snowfall : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है और आंशिक बादलों के बीच पहला हिमपात हुआ है। बदरी-केदार समेत चारों धाम और आसपास की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। जिससे निचले क्षेत्रों में भी सर्द हवाएं कंपकंपी छुटाने लगी हैं।

Weather Alert : मुख्यमंत्री धामी ने रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं के निर्देश दिए

मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश में आंशिक से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाये रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है। जिससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और करीब दो माह बाद वर्षा के आसार बने हैं।

केदारनाथ-औली में सीजन की पहली बर्फबारी

रविवार को सुबह से ही पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराते रहे। इसके साथ ही पहाड़ से मैदान तक दिनभर हल्की धूप के बीच हवाएं चलती रहीं। जिससे ठिठुरन महसूस की गई। शाम को ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, लोखंडी, सुक्की टाप, औली समेत अन्य चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इस दौरान निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी।

मसूरी में शुरू हुई बर्फबारी

मानसून के विदा होने के लगभग दो महीने बाद शुक्रवार दोपहर बाद आसमान में बादल घिरने लगे तो वर्षा और हिमपात की संभावनाएं बढ़ गईं। रविवार को सुबह चटख धूप खिली, लेकिन सुबह से ही शीत भरी हवाओं से सभी को परेशान किया। दोपहर बाद लगभग दो बजे के बाद आसमान में बादल घिरने लगे। रविवार सुबह तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया था, जिससे लोग ठिठुरते रहे। वहीं लाल टिब्बा, गनहिल, विंसेंट हिल, जॉर्ज एवरेस्ट में सोमवार तड़के करीब दो बजे हल्का हिमपात शुरू हुआ। तापमान 01 डिग्री सेल्सियस है।

दून में रात को अंधड़ के साथ पड़ीं बौछारें, ठंड बढ़ी

दून में दो महीने बाद आखिरकार मौसम मेहरबान हो गया। दिनभर हल्की हवा चलने के बाद देर शाम बादलों ने डेरा डाल लिया। इसके बाद रात करीब नौ बजे शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। दून के कई इलाकों में अंधड़ के साथ बौछारें पड़ने से पारे ने गोता लगा लिया। जिससे रात को कड़के की ठंड महसूस की गई।

लोखंडी के कारोबारी खुश बर्फबारी से उमड़ेंगे पर्यटक

रविवार शाम को चकराता के पर्यटन स्थल लोखंडी क्षेत्र में मौसम का पहला हिमपात होने से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बर्फबारी देखने के लिए लोग रात में घरों से बाहर निकले। शाम करीब साढ़े छह बजे आसमान से बर्फ की फुंवारें जमीन पर गिरने लगी। सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ के ऊंचे इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। इस बीच स्थानीय लोगों ने शाम को बर्फबारी का आनंद उठाया।

Dehradun-Mussoorie Ropeway : दून-मसूरी रोप-वे परियोजना कार्य में तेजी,देहरादून से केवल 15 मिनट में पहुंच जाएंगे मसूरी

The post Uttarakhand snowfall : उत्तराखंड में धनोल्टी से लेकर मसूरी तक सीजन की पहली बर्फबारी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-snowfall-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80/feed/ 0 75210