Uttarakhand Nikay Chunav Archives - Ranvara News Portal https://ranvara.com/tag/uttarakhand-nikay-chunav/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Thu, 15 May 2025 03:07:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 Uttarakhand Nikay Chunav : मतदान को उमड़ी भीड़, करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता करेंगे मतदान https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-nikay-chunav-2025-crowd-gathered-for-voting-about-30-lakh-29-thousand-voters-will-vote/ https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-nikay-chunav-2025-crowd-gathered-for-voting-about-30-lakh-29-thousand-voters-will-vote/#respond Thu, 23 Jan 2025 04:46:51 +0000 https://ranvara.com/?p=75625 Uttarakhand Nikay Chunav : 100 निकायों में मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 16,284 कर्मचारी, 18 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी चुनाव में लगाए हैं। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मतदान करेंगे। सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू होगी। Trump on H-1B Visa : राष्ट्रपति बनते ही Trump का बड़ा एलान,H1B वीजा पर भारतीयों के […]

The post Uttarakhand Nikay Chunav : मतदान को उमड़ी भीड़, करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता करेंगे मतदान appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Uttarakhand Nikay Chunav : 100 निकायों में मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 16,284 कर्मचारी, 18 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी चुनाव में लगाए हैं। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मतदान करेंगे। सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू होगी।

Trump on H-1B Visa : राष्ट्रपति बनते ही Trump का बड़ा एलान,H1B वीजा पर भारतीयों के लिए खुशखबरी

बड़कोट में मतदाता आईडी को लेकर प्रत्याशियों में विवाद

बड़कोट नगरपालिका में मतदान शुरू हुआ तो सुबह से ही भीड़ जुट गई। वहीं, मतदाता आईडी को लेकर प्रत्याशियों में विवाद हो गया। इस दौरान समर्थकों और पुलिस प्रशासन के बीच नोकझोंक भी हुई।

मतदान को लेकर भारी उत्साह

मतदान को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही भारी उत्साह देखने को मिला। पहाड़ से मैदान तक बूथों पर लंबी लाइन लगी है। वहीं, देहरादून में मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने मतदान की लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतजार किया। इसके बाद मतदान किया।

शुरू हुआ मतदान, बूथों पर लगी लंबी लाइन

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज छोटी सरकार चुनने के लिए मतदान शुरू हो गया है। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मतदान करेंगे। पहाड़ से मैदान तक सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई।

मतदान प्रतिशत 70 पार जाने का अनुमान

पिछले निकाय चुनावों में लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत और बढ़ाने पर जोर दिया है। 2008 में राज्य में 60 प्रतिशत, 2013 में 61 प्रतिशत और 2018 में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान 70 से 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

तीन नगर निगमों में पहली बार चुनाव

पिछले छह वर्षों के दौरान राज्य में नगर निगमों की संख्या 11 हो चुकी है। श्रीनगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर निगमों में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले वे नगर पालिकाएं थीं।

सीसीटीवी से रहेगी नजर

चुनाव को देखते हुए पुलिस ने प्रदेश में 185 चेकिंग बैरियर स्थापित किए गए हैं। इनमें 117 बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। बाकी बैरियरों पर वीडियो कवरेज की जा रही है। प्रदेशभर में 105 मोबाइल टीम और 109 क्यूआरटी काम कर रही हैं।

18 हजार से अधिक सुरक्षा बल रहेगा तैनात

शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए बृहस्पतिवार को 18 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें 1,120 पुलिस बल, 24 कंपनी पीएसी, 4,352 होमगार्ड, 2,550 पीआरडी जवान और 300 वन कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा चेकिंग बैरियरों पर क्यूआरटी व अन्य पुलिस बल की तैनात रहेगी।

मेयर का बैलेट नीला, पार्षद का सफेद

मेयर प्रत्याशियों का बैलेट नीले, पार्षद और नगर पालिका व नगर पंचायत में वार्ड सदस्यों के सफेद बैलेट पेपर होंगे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों के हरे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के बैलेट गुलाबी रंग के होंगे। सबसे नीचे नोटा यानी उपरोक्त में से कोई नहीं का विकल्प भी मिलेगा।

प्रदेश में 592 संवेदनशील और 412 अतिसंवेदनशील केंद्र

प्रदेश में कुल 1,516 मतदान केंद्र और 3,394 मतदेय स्थल हैं। इनमें 592 संवेदनशील और 412 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल शामिल हैं।

इन दस्तावेज को दिखाकर डाल सकेंगे वोट

आधार कार्ड, पैनकार्ड, दुकान पंजीकरण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या निजी औद्योगिक घरानों की ओर से कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर की पासबुक, राशनकार्ड, भूमि की रजिस्ट्री या हाउसटैक्स का बिल, छात्र पहचान पत्र या लाइब्रेरी कार्ड, एससी, एसटी या ओबीसी का प्रमाणपत्र, शस्त्र लाइसेंस, पेंशन दस्तावेज, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, रेलवे या बस का पास, दिव्यांग प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, टेलीफोन, पानी या बिजली का बिल, दुकान पंजीकरण पत्र, गैस कनेक्शन ब्लू बुक, अन्नपूर्णा कार्ड योजना, परिवहन अधिकारियों से जारी संवाहक लाइसेंस, परिवार रजिस्टर का सत्यापित दस्तावेज, निवास का प्रमाणपत्र, राज्य पुलिस की ओर से बस्तियों में जारी पहचान पत्र।

Mahakumbh : आज कैबिनेट संग आस्था की डुबकी लगाएंगे सीएम योगी

The post Uttarakhand Nikay Chunav : मतदान को उमड़ी भीड़, करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता करेंगे मतदान appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-nikay-chunav-2025-crowd-gathered-for-voting-about-30-lakh-29-thousand-voters-will-vote/feed/ 0 75625
Uttarakhand Nikay Chunav : प्रदेश में 23 जनवरी को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-nikay-chunav-municipal-elections-will-be-held-in-the-state-on-january-23-code-of-conduct-will-be-implemented/ https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-nikay-chunav-municipal-elections-will-be-held-in-the-state-on-january-23-code-of-conduct-will-be-implemented/#respond Tue, 24 Dec 2024 05:12:22 +0000 https://ranvara.com/?p=75348 Uttarakhand Nikay Chunav : उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में 23 जनवरी को चुनाव होंगे। सोमवार को शासन से सहमति के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही प्रदेश के नगर निकायों में आचार संहिता लागू हो गई है। Haridwar : मुख्यमंत्री धामी ने अमरहुतात्मा स्वामी […]

The post Uttarakhand Nikay Chunav : प्रदेश में 23 जनवरी को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Uttarakhand Nikay Chunav : उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में 23 जनवरी को चुनाव होंगे। सोमवार को शासन से सहमति के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही प्रदेश के नगर निकायों में आचार संहिता लागू हो गई है।

Haridwar : मुख्यमंत्री धामी ने अमरहुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द जी महाराज के 99वे बलिदान दिवस पर आयोजित राष्ट्रभक्त महायज्ञ में किया प्रतिभाग

सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने आयोग कार्यालय में प्रेस वार्ता कर अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि राज्य में 107 नगर निकाय हैं, जिनमें से तीन निकायों (बदरीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ) में प्रशासनिक व्यवस्था लागू है। दो नगर निकाय पाटी (चंपावत) और गढ़ीनेगी (ऊधमसिंह नगर) नए बने हैं, जिनका परिसीमन उपलब्ध नहीं है, जिस कारण चुनाव नहीं होगा।

दो नगर निकायों किच्छा (ऊधमसिंह नगर) और नरेंद्रनगर (टिहरी) का परिसीमन भी आयोग को उपलब्ध नहीं हुआ है। लिहाजा, सात नगर निकायों में चुनाव नहीं होंगे। 100 निकायों (11 नगर निगम, 43 नगर पालिका, 46 नगर पंचायतों) में यह चुनाव कराया जा रहा है।

चुनाव कार्यक्रम (Uttarakhand Nikay Chunav)

नामांकन की तिथि : 27 से 30 दिसंबर 2024

नामांकन जांच : 31 दिसंबर 2024 से 01 जनवरी 2025

नाम वापसी : 02 जनवरी (सुबह 10 से शाम 4 बजे)

चुनाव चिह्न आवंटन : 03 जनवरी (सुबह 10 से दोपहर 3 बजे)

मतदान : 23 जनवरी 2025 (सुबह 8 से शाम 5 बजे तक)

मतगणना : 25 जनवरी (सुबह 8 बजे से)

30 लाख से अधिक मतदाता

कुल मतदाता : 30,63,143

पुरुष मतदाता : 15,79,789

महिला मतदाता : 14,82,809

अन्य मतदाता : 545

इन नगर निगमों में चुनाव

देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, श्रीनगर, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा।

Pushpa 2 : बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ी ‘पुष्पा 2’, ‘मुफासा’-‘वनवास’ ने बटोरे इतने करोड़

The post Uttarakhand Nikay Chunav : प्रदेश में 23 जनवरी को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-nikay-chunav-municipal-elections-will-be-held-in-the-state-on-january-23-code-of-conduct-will-be-implemented/feed/ 0 75348
Uttarakhand Nikay Chunav : पहली बार 11 में से दो नगर निगम में होंगे ओबीसी मेयर https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-nikay-chunav-for-the-first-time-two-out-of-11-municipal-corporations-will-have-obc-mayors/ https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-nikay-chunav-for-the-first-time-two-out-of-11-municipal-corporations-will-have-obc-mayors/#respond Sat, 14 Dec 2024 05:26:17 +0000 https://ranvara.com/?p=75288 Uttarakhand Nikay Chunav : प्रदेश के नगर निकायों में पहली बार एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी का आरक्षण बदलने जा रहा है। इस रिपोर्ट को सरकार ने स्वीकार कर लिया है, जिसके हिसाब से प्रदेशभर में एक-दो दिन में आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचनाएं जारी होंगी। IMA POP 2024 : पासिंग […]

The post Uttarakhand Nikay Chunav : पहली बार 11 में से दो नगर निगम में होंगे ओबीसी मेयर appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Uttarakhand Nikay Chunav : प्रदेश के नगर निकायों में पहली बार एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी का आरक्षण बदलने जा रहा है। इस रिपोर्ट को सरकार ने स्वीकार कर लिया है, जिसके हिसाब से प्रदेशभर में एक-दो दिन में आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचनाएं जारी होंगी।

IMA POP 2024 : पासिंग आउट परेड आज…देश को मिलेंगे 456 युवा अफसर

नगर पालिकाओं में चेयरमैन के 45 में से 13 पद ओबीसी के होंगे

आयोग ने अपनी रिपोर्ट में प्रदेश के 11 नगर निगमों में से मेयर के दो पद ओबीसी करने की सिफारिश की है। बाकी आठ पद अनारक्षित, एक पद अनुसूचित जाति का होगा। नगर पालिकाओं में चेयरमैन के 45 में से 13 पद ओबीसी के होंगे। बाकी 25 पद अनारक्षित, छह पद अनुसूचित जाति और एक पद अनुसूचित जनजाति का होगा।

40 में से 15 वार्ड ओबीसी आरक्षित होंगे

नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 46 में से 16 पदों पर ओबीसी प्रत्याशी होंगे। 23 पद अनारक्षित होंगे। छह पदों पर अनुसूचित जाति और एक पद पर अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशी होंगे।नगर निगम काशीपुर में ओबीसी के सबसे ज्यादा वार्डरिपोर्ट के मुताबिक, नगर निगम काशीपुर में ओबीसी की सर्वाधिक 38.62 प्रतिशत आबादी को देखते हुए यहां 40 में से 15 वार्ड ओबीसी आरक्षित होंगे।

नगर निगम रुड़की में ओबीसी की आबादी 36.20 प्रतिशत देखते हुए यहां 40 में से 14 वार्ड ओबीसी के होंगे। नगर निगम हरिद्वार में ओबीसी की आबादी 20.90 को देखते हुए यहां 60 में से 13 वार्ड ओबीसी के होंगे। बाकी नगर निगम देहरादून में ओबीसी के 12, नगर निगम ऋषिकेश में चार, कोटद्वार में तीन, श्रीनगर में दो, रुद्रपुर में आठ, हल्द्वानी में 11, अल्मोड़ा में तीन और पिथौरागढ़ में दो वार्ड ओबीसी आरक्षित होंगे।

Allu Arjun Arrest : अल्लू अर्जुन की कोर्ट में पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

The post Uttarakhand Nikay Chunav : पहली बार 11 में से दो नगर निगम में होंगे ओबीसी मेयर appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://ranvara.com/uttarakhand/uttarakhand-nikay-chunav-for-the-first-time-two-out-of-11-municipal-corporations-will-have-obc-mayors/feed/ 0 75288