Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडDehradun Airport : भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी,ये रहेगा शेड्यूल
spot_img

Dehradun Airport : भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी,ये रहेगा शेड्यूल

 dipr

Dehradun Airport : भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी मिल गई है। विमानन कंपनी इंडिगो इस फ्लाइट को आगामी छह फरवरी से शुरू करेगी। कंपनी ने ऑनलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी है।

National Youth Festival : मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया

इंडिगो का 186 सीटर विमान भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच उड़ान भरेगा

देहरादून एयरपोर्ट पर यह पहला मौका होगा जब एक फ्लाइट एक साथ तीन शहरों को आपस में जोड़ेगी। इंडिगो का 186 सीटर विमान भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच उड़ान भरेगा। विमान ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सुबह 9:05 बजे देहरादून पहुंचेगा। देहरादून एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारने और यहां से श्रीनगर के यात्रियों को बिठाने के बाद यह विमान सुबह 9:45 बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरेगा। श्रीनगर से देहरादून और भुवनेश्वर के यात्रियों को लेकर यह विमान वापस दोपहर 12:50 बजे देहरादून पहुंचेगा।

देहरादून एयरपोर्ट से यह फ्लाइट यात्रियों को लेकर दोपहर 1:20 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगी। देहरादून से भुवनेश्वर का सफर दो घंटे और देहरादून से श्रीनगर का समय इस उड़ान से एक घंटा पांच मिनट में तय किया जा सकेगा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, यह पहला मौका होगा जब देहरादून एयरपोर्ट से भुवनेश्वर और श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान शुरू किया जा रहा है।

भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद इस फ्लाइट को सप्ताह के सभी दिन चलाया जा सकता है। देहरादून से भुवनेश्वर के लिए छह फरवरी को टिकट 4,999 रुपये और देहरादून से श्रीनगर का किराया 4,696 रुपये है। बुकिंग के हिसाब से किराया कम या इससे ज्यादा भी हो सकता है।

इस विंटर सीजन बढ़ी फ्लाइटों की संख्या

देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर सीजन में फ्लाइटों की संख्या में कमी आती है, लेकिन इस बार फ्लाइटें बढ़ रही हैं। इंडिगो ने बंगलूरू के लिए सिर्फ रविवार को एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की है। वहीं, एयर इंडिया ने बीते एक जनवरी से अपनी दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट को शुरू किया है। अब इंडिगो भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच अपनी नई उड़ान शुरू करने जा रही है।

जम्मू के लिए शुरू हुई थी फ्लाइट

स्पाइसजेट ने देहरादून से सात मई 2017 को जम्मू के लिए अपनी सीधी उड़ान शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद इस फ्लाइट को बंद कर दिया गया। विमानन कंपनी स्पाइसजेट भी कुछ दिनों बाद बंद हो गई।

Pravasi bharatiya divas : 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments